फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: सेवरही चीनी मिल में पेराई 25 से

Tue, 18 Nov 2025 01:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
तमकुहीरोड। सेवरही चीनी मिल के मालिक व प्रबंध तंत्र सहित सभी गन्ना विकास समितियों की बैठक के बाद 25 नवंबर से गन्ना पेराई सत्र शुरू करने के लिए मिल प्रशासन की ओर से तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। इसके लिए जहां चीनी मिल के ट्रायल का कार्य शुरू हो गया है,वही सभी गन्ना क्रय केंद्रो पर स्थापित इलेक्ट्रानिक काटों को 23 नवंबर तक सक्रिय करने, पर्ची वितरण व्यवस्था करने की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
विज्ञापन

सेवरही चीनी मिल के मालिक प्रतीक बरासिया के साथ अधिशासी निदेशक संजय कुमार श्रीवास्तव,गन्ना महाप्रबंधक डा.रामवीर सिंह, उप गन्ना महाप्रबंधक पीएन शाही सहित सभी केन यूनियन के चेयरमैन,डायरेक्टर व चीनी मिल के अधिकारियों की बैठक के बाद चीनी मिल के वर्ष 2025-2026 के पेराई सत्र का आरंभ 25 नवंबर से किए जाने को तैयारियां शुरू हो गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें