फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: रक्षाबंधन को लेकर शहर में उमड़ी भीड़, जम कर खरीदारी

विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। रक्षाबंधन पर्व को लेकर शहर के बाजारों में बृहस्पतिवार को चहल-पहल रही। सुबह से ही राखी, मिठाई, कपड़े और उपहार की दुकानों पर भीड़ उमड़ने लगी। देर शाम तक बाजार गुलजार रहे और लोगों ने पसंद के सामान की खरीदारी की। दुकानदारों ने भी दुकानें सजाई थीं।
विज्ञापन

सबसे अधिक भीड़ राखी की दुकानों पर देखने को मिली। बच्चों से लेकर युवतियों तक ने रंग-बिरंगी और आकर्षक राखियां पसंद कीं। भाइयों के लिए कपड़े, गिफ्ट आइटम और अन्य उपहार भी खरीदे गए। मिठाई की दुकानों पर ग्राहकों का तांता लगा रहा। लोग लड्डू, पेड़ा, छेना और अन्य मिठाइयां खरीद रहे थे।
कई लोगों ने राखी और उपहार की ऑनलाइन खरीदारी की। युवाओं में घर बैठे ऑनलाइन खरीदने का चलन बढ़ा है। ऑनलाइन प्लेटफार्म पर डिजाइनर राखी, भाई-बहन के लिए कॉम्बो गिफ्ट और विशेष पैकिंग वाले उपहारों की मांग रही।
विज्ञापन

प्रमुख मार्गों पर दिनभर आवाजाही रही। राखी विक्रेता राजेश जायसवाल, राजा मोनदवाल आदि ने बताया कि रक्षाबंधन से पहले बाजार में खरीदारी का माहौल है। देर शाम तक ग्राहकों के आने का सिलसिला जारी रहा। मिठाई विक्रेता दिलीप मोदनवाल, विजय मद्धेशिया ने बताया कि दो दिन से मिठाई की बिक्री करीब 50 प्रतिशत बढ़ गई है। शुक्रवार को भी मिठाइयों की बिक्री की उम्मीद है। कपड़ा व्यापारी अखिलेश अग्रहरि, कौश्तुभ चहाड़िया, रमेश अग्रवाल आदि ने बताया कि करीब एक सप्ताह से ग्राहकों की संख्या बढ़ी है। लोग बहनों को देने के लिए साड़ी के अलावा सूट की अधिक मांग कर रहे हैं। भाई-बहन के लिए एक ही कलर के कपड़े अधिक पसंद किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें