फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: मंदिरों में भक्तों की उमड़ी भीड़, की पूजा-अर्चना

Fri, 26 Sep 2025 03:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर

सार

सेवरही क्षेत्र में शारदीय नवरात्र के चौथे दिन मंदिरों और पंडालों में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। भक्तों ने देवी की पूजा-अर्चना और आरती में भाग लिया। पूरे क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण देखने को मिला।
विज्ञापन
मां धर्मसमधा देवी मंदिर में पूजा के लिए उमड़े भक्त। संवाद  
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तमकुहीरोड। सेवरही क्षेत्र के सब्जी मंडी स्थित सभी मंदिरों मे शारदीय नवरात्र के चौथे दिन बृहस्पतिवार को पूजा के लिए सुबह से ही भक्तों का तांता लगा रहा। भक्तों ने मंदिरों में पहुंच कर देवी की पूजा अर्चना की। वही गांव गांव मे स्थापित पंडालों में भी भक्तों की भीड़ रही, जहां लोगों ने पहुंच कर पूजा पाठ व आरती में भाग लिया। शरदीय नवरात्र को लेकर सेवरही क्षेत्र पूरी तरह भक्तिमय हो गया है। जहां सुबह से देर शाम तक मंदिर गुलजार रहने लगे हैं। चहुओर माता के जयघोष के साथ घंटा व घड़ियाल की आवाज गूंजने लगे हैं।
विज्ञापन

नवरात्र के चौथे दिन बृहस्पतिवार को दिन मे सब्जी मंडी स्थित मंदिर के साथ बेलवा माता मंदीर आजाद नगर, मिल गेट दुर्गा मंदिर मालवीय नगर, छतुवनिया माता मंदिर अवदान टोला,जलपा माता मंदीर कतौरा, मां भवानी मंदीर महाबीर नगर, अष्टभुजी माता मंदिर ब्रह्मपुर, बसई देवी दुर्गा मंदिर जगदीश पुर, अष्टभुजी भवानी मंदीर शिवाघाट आदि मंदिरों में माता कुष्मांडा की पूजा के लिए भक्तो का तांता लगा रहा।
वहीं सेवरही क्षेत्र के स्वर्ण नगर, माल गोदाम चौक, स्टेशन चौक, पुरानी पुलिस चौकी चौराहा आदि गांवों में बनाये गए पंडालों में भी भक्तो ने पहुंच कर शक्ति की आराधना कर सुख, शांति व समृद्धि की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें