फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: दुकानों पर उमड़ रही भीड़...बजट के हिसाब से खरीदारी

Tue, 03 Mar 2026 10:52 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। इन दिनों हर स्वाद की गुझिया से होली का बाजार सज गया है। होली के रंग चढ़ने से पहले ही शहर के बाजार गुझिया की खुशबू से महक उठे हैं। इस बार पारंपरिक मावा गुझिया के साथ देसी घी, पिस्ता, केसर और मेवा से भरपूर प्रीमियम वैरायटी ने बाजार की रौनक बढ़ा दी है।
विज्ञापन

हर स्वाद और बजट के हिसाब से विकल्प उपलब्ध होने से ग्राहकों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। लोग गुझिया घर के अंदर बनवाने के बजाय बाजार से खरीदारी करना बेहतर समझ रहे हैं। ऐसे में शहर के अंदर कई दुकानों पर सामने सामग्री तैयार कर बेची जा रहा है। ऐसे में लोगों की संतुष्टि भी मिल रही है। शहर के रामकोला रोड, सेंट्रल बैंक रोड, जिला मुख्यालय रोड और रेलवे स्टेशन मार्ग आदि स्थलों पर लोग की भीड़ देखी गई। लोग अपने सामने भी बनवाकर ले रहे हैं। इन स्थलों पर साधारण गुझिया 300-1200 रुपये किलो का मिल जा रहा है। दुकानदार मिट्ठू मोदनवाल, सुरेश शर्मा, पिंटू मोदनवाल, विजय मद्धेशिया आदि ने बताया कि ग्राहक सिर्फ कीमत नहीं, बल्कि शुद्धता और गुणवत्ता को प्राथमिकता दे रहे हैं। देशी घी, शुगर फ्री, ड्राई फूड, काजू चाशनी की तैयार गुझिया की अच्छी डिमांड है। इनकी बिक्री भी तेजी से हो रही हैं। इसमें तैयार करने के लिए कारगीर लगभग 15 दिनों से काम कर रहे हैं। इस बार बाजार काफी अच्छा रहा है। उन्होंने बताया कि त्योहार पर रिश्तेदारों और परिचितों को उपहार देने के लिए आकर्षक गिफ्ट पैक भी खूब पसंद किए जा रहे हैं। आधा किलो और एक किलो के पैकिंग हैम्पर खास डिजाइन बॉक्स में तैयार किए गए हैं।
विज्ञापन


0

यह है गुजिया के दाम
साधारण/मावा गुझिया 300 से 800 रुपये।
- सुखा गुझिया-700 रुपये।
- चासनी गुझिया-700 रुपये।
- शुगर फ्री गुझिया-700 रुपये।
- ड्राई फ्रूट गुझिया-800 रुपये।
- काजू-बदाम गुझिया-1200 रुपये।
- गिफ्ट पैक-1000-2000 रुपये (आधा/एक किलो पैकिंग)।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें