फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: बारिश-ओलावृष्टि से फसल को नुकसान

विज्ञापन
महराजगंज क्षेत्र में गिरे ओले संवाद - फोटो : Social Media
विज्ञापन
बस्ती। मौसम की मार से पहले ही परेशान किसानों की मुश्किलें सोमवार को हुई बारिश और ओलावृष्टि ने और बढ़ा दीं। हर्रैया, भानपुर, रुधौली और सदर तहसील क्षेत्र में बारिश से खेतों में खड़ी धान और गन्ने की फसल प्रभावित हुई है। कई स्थानों पर पहले हुई तेज बारिश और हवाओं से धान की फसल खेतों में गिर चुकी थी, जबकि गन्ना भी बिछ गया था। किसान फसल संभालने में जुटे थे, इसी बीच सोमवार को हुई बारिश और ओलावृष्टि से नुकसान और बढ़ने की आशंका है।
विज्ञापन

लगातार बारिश और तेज हवा से गिरी धान की फसल से किसानों को कटाई में दिक्कत के साथ उत्पादन प्रभावित होने की चिंता पहले से थी। गन्ने की फसल भी कई खेतों में जमीन पर गिर गई है।
ऐसे में फसल तैयार होने के समय मौसम के बार-बार करवट लेने से किसानों की लागत और मेहनत पर संकट खड़ा हो गया है। महराजगंज प्रतिनिधि के अनुसार, किसानों के मुताबिक, बारिश के कारण खेतों में नमी बढ़ गई है। गिरी हुई धान की फसल की कटाई में अतिरिक्त परेशानी होगी।
विज्ञापन

वहीं, सोमवार को हुई ओलावृष्टि से खड़ी फसल को भी क्षति पहुंची है। अभी ओलावृष्टि से हुए नुकसान का वास्तविक आकलन नहीं हो सका है।
किसान राकेश त्रिपाठी, दौलतराम चौधरी, राजमणि पांडेय और महेश चौधरी ने बताया कि फसल तैयार होने के समय मौसम की मार से उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है। किसानों ने प्रशासन से प्रभावित गांवों में राजस्व और कृषि विभाग की टीम भेजकर फसल क्षति का सर्वे कराने की मांग की है। साथ ही नियमानुसार पात्र किसानों को मुआवजा दिलाने की मांग की है।
वाल्टरगंज, गनेशपुर, परशुरामपुर में भी बारिश हुई, इससे किसान चिंतित हो गए हैं। जो धान फसल पहले से गिरी थी और जो धान फसल पककर तैयार उसकी बालियां भी कटकर गिर गईं। जिला कृषि अधिकारी डॉ. बीआर मौर्य ने बताया कि कहीं-कहीं ओलावृष्टि हुई है। अगेती धान फसल को नुकसान है, बाकी के लिए नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें