फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मगरमच्छ के हमले से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मछली मारने गए किशोर को मगरमच्छ ने मार डाला
विज्ञापन

पड़ोसी प्रांत बिहार के लौकरिया थाना क्षेत्र की घटना
खड्डा। जिले से सटे बिहार प्रांत के लौकरिया थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार को मछली पकड़ने गए किशोर को मगरमच्छ ने हमला कर मार डाला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की शाम को बगहा क्षेत्र के थाना लौकरिया अंतर्गत ग्राम धिरौली निवासी विवेक उरांव (14) हरहा नदी में कंटिया से मछली पकड़ रहा था। तभी मगरमच्छ ने हमला कर उसे दबोच लिया। आसपास के लोग बचाने के लिए दौड़े और किसी तरह से विवेक को उनके जबड़े से छुडा़या गया। परंतु विवेक की मौत हो चुकी थी। इस घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। इस संबंध में लौकरिया थाना प्रभारी मुन्ना कुमार ने बताया कि मगरमच्छ के हमले से मौत किशोर की मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें