फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट की चपेट में आने से महिला की मौत

Mon, 02 May 2016 11:20 PM IST
कुशीनगर
विज्ञापन
बिजली बदहाल
विज्ञापन
हाटा/कुशीनगर। कोतवाली क्षेत्र के झांगा बाजार गांव में हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से सोमवार को 45 वर्षीया एक महिला की मौत हो गई, जबकि महिला का पति और पुत्री झुलस गए। उनका इलाज हाटा सीएचसी में हो रहा है। झांगा बाजार के रहने वाले मदन के दरवाजे पर हैंडपंप लगाने के लिए बोरिंग की जा रही थी।
विज्ञापन


मदन और उनके परिवार के अन्य सदस्य हैंड पंप लगाने वाले मिस्त्री का सहयोग कर रहे थे। जिस जगह पर हैंडपंप लगाया जा रहा था, उसके ठीक ऊपर हाईटेंशन लाइन गुजरी है। मदन सिंह ने हैंडपंप में लगाने के लिए लोहे के पाइप को सीधा खड़ा किया तो पाइप ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन तार से सट गया। तार से तेज चिनगारी निकलने लगी और मदन करंट की चपेट में आ गए।

यह देखकर उनकी पत्नी इंद्रावती देवी और बेटी सुंदरी उन्हें बचाने के लिए पकड़ीं तो वह भी करंट की चपेट में आ गईं। कुछ देर बाद तीनों छिटककर गिर पड़े। शोर होने के मौके पर पहुंचे लोगों ने निजी वाहन से लेकर हाटा सीएचसी पर पहुंचे।
विज्ञापन


वहां डॉक्टर ने इंद्रावती को मृत घोषित कर दिया, जबकि मदन सिंह और उनकी बेटी सुंदरी का इलाज चल रहा है। उधर, घटना की जानकारी होने पर स्थानीय विधायक और राज्यमंत्री राधेश्याम सिंह झांगा बाजार स्थित इंद्रावती के घर पहुंच कर परिवार के लोगों को ढांढस बंधाया। मंत्री ने कहा हादसा दुखद है। परिवार को सरकारी सहायता दिलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें