फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला की हत्या, खेत में मिला शव

Sun, 22 Apr 2018 12:09 AM IST
कुश्ाीनगर (ब्यूरो)
विज्ञापन
तफ्तीश करती पुलिस। - फोटो : कुश्ाीनगर ब्यूरो
विज्ञापन
पडरौना।  शनिवार की सुबह शहर से सटे जंगल बेलवा गांव के कटनवार टोला की एक महिला का शव घर से आधा किलोमीटर दूर केले के खेत में मिला। महिला की गला दबाकर हत्या की आशंका जताई गई है। गांव के ही एक व्यक्ति के खिलाफ पुलिस ने केस भी दर्ज कर लिया है। यह महिला शुक्रवार की शाम सात बजे से लापता थी। हत्या की वजह रुपयों का लेन-देन बताया जा रहा है। 
विज्ञापन


पडरौना कोतवाली के गांव जंगल बेलवा के टोला कटनवार निवासी ओमप्रकाश चौहान की पत्नी 40 वर्षीया मुन्नी देवी शुक्रवार की शाम सात बजे घर से निकलीं थीं। घर वालों के अनुसार फोन पर किसी से बात करने के बाद वे कुछ देर में आने की बात कहकर निकलीं लेकिन पूरी रात घर नहीं लौटीं। रात में ही बच्चों व अन्य लोगों ने खोजबीन की। सुबह घर से करीब आधा किलोमीटर दूर एक केले के खेत में शव पड़ा होने की जानकारी से कोहराम मच गया। घर वाले वहां पहुंचे तो महिला का शव मुंह के बल पड़ा था। गले पर निशान दिख रहे थे। महिला के हत्या की खबर पाकर कोतवाली पुलिस भी पहुंची। कुछ देर एएसपी गौरव डॉग स्क्वॉड के साथ पहुंचे और घटना स्थल से लेकर महिला के घर तक छानबीन शुरू हुई। करीब चार घंटे तक गांव में रही पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 
इस संबंध में कोतवाल विजयराज सिंह ने बताया कि इस मामले में घर वालों ने गांव के ही संजय नाम के एक व्यक्ति पर हत्या की आशंका जताई है। बताया जा रहा है कि चार लाख रुपये के लेन-देन को लेकर महिला से विवाद चल रहा था। आरोपी के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें