फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत

Thu, 14 Apr 2016 11:16 PM IST
कुशीनगर
विज्ञापन
एक्सीडेंट - फोटो : AmarUjala
विज्ञापन
पटहेरवा। थानाक्षेत्र में स्थित पटहेरवा से पिपराकनक जाने वाली सड़क पर गांव बंजरही के रहने वाले एक व्यक्ति को बुधवार देर शाम अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दिया। टक्कर से वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा।
विज्ञापन


डॉक्टर ने प्राथमिक इलाज करने के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। रास्ते में घायल की रास्ते में मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार गांव बंजरही टोला के रहने वाले चंद्रिका उम्र 42 वर्ष पटहेरवा से पिपराकनक जाने वाली सड़क पर बुधवार की देर शाम किसी काम से गए हुए थे। इसी बीच वह अज्ञात वाहन की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर पड़े थे।

हादसे के बाद चालक मौके से भाग गया। बाद में आसपास के लोगों ने घायल को सीएचसी पहुंचवाया, जहां डॉक्टर ने रेफर कर दिया। हादसे की जानकारी होने पर परिजन भी सीएचसी पहुंच गए और रेफर होने के बाद अस्पताल ले जाते वक्त रास्ते में मौत हो गई। इस बाबत एसओ जितेंद्र यादव ने बताया की बेटे की तहरीर पर अज्ञात वाहन के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें