फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में दो वृद्धों की मौत, 13 लोग घायल

Sun, 17 Apr 2016 11:45 PM IST
Kushinagar
विज्ञापन
विज्ञापन
कुश्‍ाीनगर जिले में पांच स्थानों पर हुए सड़क हादसों में दो बुजुर्गों की मौत हो गई, जबकि 13 लोग घायल हो गए। इनमें से सात घायलों की हालत गंभीर है। चार को उपचार जिला अस्पताल और तीन का मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में चल रहा है। 
विज्ञापन


कसया प्रतिनिधि के अनुसार तुर्कपट्टी थाने के करमा टोला गांव निवासी मिश्री साधु स्वास्थ्य खराब होने पर रविवार को साइकिल से कसया डॉक्टर से परामर्श लेने गए थे। यहां से वह हाइवे पर साइकिल से दोपहर करीब साढ़े बारह बजे घर लौट रहे थे। इस बीच कसया थाना क्षेत्र के मधुरिया पुल के पास हाइवे पर ललका बाबा स्थान के पास कसया की ओर से जोकवा की तरफ आ रहे ट्रक ने अपनी चपेट में ले लिया।

इससे मिश्री की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। थाना प्रभारी कसया विनय पाठक ने बताया कि शव को कब्जे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। ट्रक को कब्जे में लेकर थाने पर लाया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के पास चालक के खिलाफ केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


रविवार सुबह कसया से तमकुही सवारी भरकर जा रही जीप जैसे ही बरवा जंगल के समीप पहुंची, एक बाइक सवार को बचाने के चक्कर में सड़क के किनारे पलट गई। इससे जीप सवार देवरिया जिले के तरकुलवां थाना क्षेत्र के चनहत्ता गांव के निवासी गुलाब कुशवाहा (40), कुशीनगर जिले के लाला गुरवलिया निवासी संतोष (24) , सिरसिया घोट्ठा निवासी फूलमती देवी (60), गौरी श्रीराम निवासी शारदा प्रसाद (35) और शारदा की पत्नी कुसमावती देवी (32), बिहार प्रांत के भोरे थाना क्षेत्र के गांव परसौनी निवासी ललिता देवी (30), सिरसिया निवासी लक्की (07) और बेलवा पलकधारी निवासी रामानाथ (60) घायल हो गए। मौके पर जुटे लोगों ने घायलों को सीएचसी पहुंचाया। गंभीर हालत में गुलाब कुशवाहा, संतोष, शारदा और कुसमावती को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

हाटा प्रतिनिधि के अनुसार अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के रोहुआ मझरगांवा के रहने वाले रेखा प्रसाद गौड़ शनिवार रात गांव में ही घूम रहे थे। इसी बीच वह ट्रैक्टर की चपेट में आ गए। परिवार के लोग उन्हें मेडिकल कॉलेज ले जा रहे थे कि रास्ते में उनकी मौत हो गई। 

हाटा के देवरिया मोड़ पर रविवार सुबह को तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित हो गई। इससे कोतवाली क्षेत्र के ही मोतीचक गांव के निवासी दोनों बाइक सवार राधेश्याम और मुकेश गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को हाटा सीएचसी में पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद राधेश्याम की हालत नाजुक देख डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। 

वहीं लोहेपार गांव के निवासी सोनू सिंह (20) बड़े भाई के तिलक के लिए गांव के ही हृदयानंद यादव (25) के साथ सामान लेने मथौली बाजार जा रहे थे। बाइक से दोनों रविवार अपराह्न एक बजे मथौली बाजार स्थित पेट्रोल पंप के सामने पहुंचे ही थे कि विपरीत दिशा से बाइक से आ रहे बस्ती के पुष्कर सिंह (28) की बाइक से टक्कर हो गई। इस हादसे में तीनों बाइक सवार घायल हो गए। सीएचसी मथौली में प्राथमिक उपचार के बाद सोनू सिंह और पुष्कर सिंह को मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया गया। 
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें