फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीजल तस्करी में दो पकड़े

Sun, 03 Jul 2016 10:43 PM IST
kushinagar
विज्ञापन
अपराध् - फोटो : santosh verma
विज्ञापन
पडरौना/कसया। शराब और गांजे की तस्करी पर लगाम कसते देख तस्करों ने डीजल को अवैध तरीके से बिहार ले जाकर महंगे दाम पर बेचने का धंधा शुरू कर दिया है। कसया पुलिस और स्वॉट टीम ने एक लग्जरी वाहन से 12 गैलन डीजल ले जा रहे दो लोगों को शनिवार की देर रात में पकड़ लिया। पकड़े लोगों को पुलिस ने जेल भेज दिया।
विज्ञापन


शनिवार को रात में कसया के चौकी प्रभारी दुर्गेश सिंह अपने हमराही सिपाही ओमप्रकाश सिंह के साथ गश्त पर थे। उसी दौरान उन्हें सूचना मिली कि बिना कागजात के कुछ लोग डीजल लेकर बिहार की ओर जा रहे हैं। तब तक स्वॉट टीम के प्रभारी नवीन सिंह अपने टीम के साथ पहुंच गए। रात में करीब दस बजे चौकी प्रभारी और स्वॉट टीम के जवान एनएच पर बरवां जंगल के समीप एक ढाबे पर पहुंच गए और वाहनों की चेकिंग शुरू कर दी। उसी दौरान एक लग्जरी वाहन बिहार की तरफ जाते हुए दिखा। उसे रोककर चेक किया गया तो उस वाहन में 12 गैलन में 480 लीटर डीजल भरा था। वाहन में बैठे लोगों से डीजल से संबंधित कागजात मांगे गए लेकिन उसमें सवार दोनों लोग कोई कागजात नहीं दिखा पाए। संदेह के आधार पर दोनों को थाने लाकर पुलिस ने पूछताछ की। पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार भट्ट ने रविवार को बताया कि पूछताछ में एक ने अपना नाम मनीष यादव तथा दूसरे ने विश्वनाथ बताया। पकड़े गए दोनों आरोपी देवरिया जिले के गौरीबाजार थानाक्षेत्र के गांव इटवा निवासी बताए गए। पुलिस अधीक्षक ने दावा किया कि पूछताछ में दोनों ने डीजल की तस्करी करने की बात स्वीकार की है। पुलिस अधीक्षक ने कसया पुलिस एवं स्वॉट टीम को इस कामयाबी पर पांच हजार का पुरस्कार देने की घोषणा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें