फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक चालकों ने हाइवे पर जाम लगाया

Wed, 27 Jan 2016 11:45 PM IST
अमर उजाला/कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
तमकुहीराज। बनवरिया के पास हाइवे पर सरस्वती पूजा के लिए चंदा मांग रहे कुछ युवकों ने चालक और खलासी की पिटाई कर दी। उसके बाद नाराज चालकों ने सड़क पर गाड़ी खड़ी कर जाम लगा दिया।
विज्ञापन


करीब आधे घंटा तक हाइवे जाम रहा। मौके पर पहुंची पुलिस ने चालकों को समझाकर जाम हटवाने के बाद आरोपियों की तलाश में लगी हुई है।

बुधवार को करीब 12 बजे तरयासुजान थानाक्षेत्र स्थित बनवरिया के हाइवे पर ट्रकों को रोककर कुछ युवक सरस्वती पूजा के लिए चंदा मांग रहे थे।

सामने से आ रहे एक ट्रक के सामने अचानक चंदा मांगने युवक आकर खडे़ हो गए। सड़क पर अचानक युवकों के आ जाने से ट्रक चालक किसी तरह गाड़ी रोककर हादसा होने से तो बचा लिया, लेकिन उसके पीछे आ रही गाड़ी आगे वाले ट्रक से टकराते-टकराते किसी तरह से बच पाई।


इस घटना के बाद चालक उन युवकों का ऐसा करने पर फटकार लगाने लगा, जो युवकों को नागवार लगा और उन लोगों ने चालक और हेल्पर की पिटाई कर दी।

इससे नाराज ट्रक चालकों ने सड़क पर गाड़ी खड़ी कर जाम लगा दिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे चौकी प्रभारी तमकुहीराज हरेंद्र मिश्र ने किसी तरह समझाकर जाम समाप्त कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस संबंध में चौकी प्रभारी का कहना है कि जाम हटवा दिया गया है। आरोपी युवकों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें