फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रॉली से बाइक टकराई, युवक की मौत

Tue, 19 Jan 2016 11:50 PM IST
अमर उजाला/कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
हाटा। मंगलवार की देर रात हाटा कोतवाली के सुकरौली बाजार के करीब हाइवे पर खड़ी गन्ना लदी ट्रॉली में गोरखपुर की ओर से आ रही बाइक टकरा गई।
विज्ञापन


इस घटना में बाइक चालक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुुुंचे सुकरौली चौकी इंचार्ज ने शव को थाने पर पहुंचावाया।


मंगलवार की रात को सुकरौली पुलिस चौकी के करीब भैरो चौराहे के पास गन्ना लगी एक ट्रॉली का पहिया खराब हो गया था। इसके कारण ट्रॉली हाइवे पर खड़ी थी। रात करीब नौ बजे गोरखपुर की ओर से कसया की तरफ जा रही एक बाइक ट्रॉली के पीछे टकरा गई।

इस घटना में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे सुकरौली चौकी के इंचार्ज मनोज सिंह ने बाइक चालक को पहले एंबुलेंस की मदद से सुकरौली पीएचसी पहुंचवाया।
विज्ञापन


जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद उसकी जेब से मिले मोबाइल के माध्यम से बाइक चालक की पहचान महराजगंज जिले के गांव बरगदवा उत्तरी टोला के निवासी मारकंडेय सिंह वर्ष के रूप में हुई।
विज्ञापन


फोन पर परिवार के लोगों ने बताया कि मंगलवार की रात को वह गोरखपुर से अपने ससुराल कसया जा रहे थे। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करशव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें