फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी की बाइक के साथ तीन गिरफ्तार

Sat, 18 Jun 2016 11:34 PM IST
कुशीनगर
विज्ञापन
तरयासुजान थाने की पुलिस और स्वॉट टीम ने संयुक्त प्रयास से तीन वाहन चोरों को पकड़ने में सफलता पाई है। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पडरौना। तरयासुजान थाने की पुलिस और स्वॉट टीम ने संयुक्त प्रयास से तीन वाहन चोरों को पकड़ने में सफलता पाई है। इनमें एक बिहार और दो कुशीनगर जिले के निवासी हैं।
विज्ञापन



पुलिस को इनके पास चोरी की 10 बाइक, एक कट्टा और दो कारतूस मिला है। इनके विरुद्ध केस दर्ज कर पुलिस ने जेल भेज दिया। एसपी दीपक कुमार भट्ट ने बताया कि शुक्रवार को बभनौली के निकट वाहन चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति बाइक से आता हुआ दिखा।

पुलिस को देखकर भागने पर संदेह हुआ। पुलिस ने पीछा किया तो उसने कट्टा से फायर कर दिया। पुलिस ने उसे दौड़ाकर पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके पास बिना कागजात की बाइक, कट्टा और दो कारतूस मिले।
विज्ञापन


सख्ती से पूछताछ में उसने अपना नाम सुजीत यादव निवासी सहजनवा थाना कटया जनपद गोपालगंज बिहार बताया। उसने अपने दो साथियों श्याम बदन जायसवाल निवासी बरहज थाना कुबेरस्थान जनपद कुशीनगर और सुकरुल्लाह निवासी भुजौली बुुजुर्ग थाना खड्डा जनपद कुशीनगर के बारे में भी बताया, जिन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया तथा मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया। ये भीड़भाड़ वाले स्थानों पर खड़ी बाइक को अपना निशाना बनाते थे। एसपी ने गिरफ्तार करने वाली टीम को पांच हजार रुपये पुरस्कार देने की घोषणा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें