फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेप और खतना मामले में तीन गिरफ्तार

Fri, 17 Jun 2016 11:24 PM IST
कुशीनगर
विज्ञापन
गैंगरेप
विज्ञापन
हाटा (कुशीनगर)। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में दुष्कर्म और बच्चे का खतना कराने के मामले में तीन और आरोपियों को पुलिस ने बृहस्पतिवार की रात गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए लोगों को पुलिस ने शुक्रवार को जेल भेज दिया।
विज्ञापन


दो दिन पहले हाटा कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में एक महिला को ब्लैकमेल कर उसके बेटे का खतना कराए जाने का मामला प्रकाश में आया था। इस मामले में पीड़ित की ओर से कोतवाली में तहरीर दी गई थी।

कोतवाली पुलिस की तरफ से कोई कार्रवाई नहीं हुई। एसपी के संज्ञान में मामला आने के बाद हाटा कोतवाली में इस मामले में छह लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया था। जिसमें से मुख्य आरोपी को उसी दिन पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन



इधर, हियुवा के लोगों की तरफ से एसपी से मिल कर मामले में दबाव बनाए जाने के बाद बृहस्पतिवार की रात हाटा पुलिस ने मामले के तीन और आरोपियों  जलालुद्दीन, लक्की और सद्दाम को गिरफ्तार कर शुक्रवार को जेल भेज दिया। कोतवाल अतुल सिंह ने बताया कि अन्य आरोपियों की भी तलाश की जा रही है। जल्द  ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें