कप्तानगंज। आरपीएफ ने मंगलवार को सुबह दो लोगों को मंगलवार को पिपराइच रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। आरोप है कि पकड़े गए लोग जहरखुरान गिरोह के सदस्य हैं और यात्रियों को नशीला पदार्थ खिलाकर सामान लूटकर भाग जाते हैं।
कप्तानगंज आरपीएफ थाना निरीक्षक आरपी सिंह ने बताया कि मंगलवार को सूचना मिली कि जहरखुरान गिरोह के दो सदस्य पिपराइच रेलवे स्टेशन पर हैं और यात्रियों को शिकार बनाने की तैयारी कर रहे हैं। सूचना मिलने के बाद आरपीएफ की टीम ने स्टेशन पर पहुंचकर नेबुआ नौरंगिया थानाक्षेत्र के नौका टोला गुलरिया निवासी सैलून अंसारी और पडरौना कोतवाली क्षेत्र के कटनवार निवासी मोबिन को गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि पकड़े गए लोगों ने पूछताछ में अपने ऊपर जीआरपी गोरखपुर में आधा दर्जन केस दर्ज होने की जानकारी दी। पकड़े गए लोगों को जेल भेज दिया गया।