फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन की चपेट में आए वृद्ध की मौत 

Fri, 24 Jun 2016 11:39 PM IST
Kushinagar
विज्ञापन
train - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
गोरखपुर से पाटलिपुत्र जा रही पैसेंजर की चपेट में आने से एक वृद्ध की मौत हो गई। घटना शुक्रवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे की है। जीआरपी और तरया सुजान पुलिस की लापरवाही के कारण शव करीब छह घंटे तक घटना स्थल पर ही पड़ा रहा। बाद में पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। 
विज्ञापन


शुक्रवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे गाड़ी संख्या 55008 डाउन गोरखपुर से पाटलिपुत्र जा रही सवारी गाड़ी अपने नीयत समय से तरया सुजान रेलवे स्टेशन से बिहार सीमा पर स्थित तिनफेड़िया हाल्ट की ओर रवाना हुई। ट्रेन हाल्ट पर सुबह करीब करीब साढ़े पांच बजे पहुंची ही थी कि उसकी चपेट में 65 वर्षीय वृद्ध आ गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

सूचना मिलते ही तिनफेड़िया हाल्ट के संचालक जवाहर प्रसाद गुप्ता ने इसकी जानकारी तरया सुजान स्टेशन मास्टर विजय कुमार सिंह को दी। स्टेशन मास्टर ने थाना पुलिस और जीआरपी कप्तानगंज को इसकी जानकारी दी। स्टेशन मास्टर की तरफ से जानकारी दिए जाने के बावजूद वृद्ध का शव करीब छह घंटे तक हाल्ट के करीब रेल लाइन के पास ही पड़ा रहा। 
विज्ञापन


दोपहर करीब डेढ़ बजे तरया सुजान थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। थाना प्रभारी तरया सुजान निर्भय सिंह के अनुसार शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। शव की अभी शिनाख्त नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें