फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जगह की कमी बनी दुलार के मौत की वजह

Mon, 06 Feb 2017 11:33 PM IST
कुशीनगर/ अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
बुजुर्ग की मौत के बाद जुटी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नोटबंदी के बाद बिगड़े हालात जिले में सुधर नहीं रहे हैं। सोमवार को पंजाब नेशनल बैंक की दुदही शाखा में उमड़ी भीड़ में दब कर एक और बुजुर्ग की मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के बेटे की तहरीर पर  ब्रांच मैनेजर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। बता दें इससे पहले दिसंबर में इसी ब्रांच में भीड़ के दबाव में महिला की गोद में बच्ची की जान चली गई थी। 
विज्ञापन

 बरवापट्टी क्षेत्र के गांव रामपुर बरहन के परोरही टोला निवासी दुलार गुप्ता (60) सोमवार को रुपये निकालने बैंक गए थे। सुबह साढ़े दस बजे ही बैंक में लंबी लाइन लग गई। भीड़ के दबाव में लाइन में खड़े दुलार गिर पड़े। कुछ ही पलों में उनकी मौत हो गई।  इससेे नाराज लोग बैंक कर्मचारियों पर मनमानी का आरोप लगाते हुए नारेबाजी करने लगे। बैंक में मौत व हंगामे की सूचना पर वहां पहुंचे विशुनपुरा के एसओ शिव मनोहर यादव ने लोगों को समझाने का प्रयास किया। मामला और बिगड़ता देख एसओ ने तमकुहीराज के एसडीएम विपिन सिंह और सीओ जनार्दन तिवारी को खबर दी। इसबीच पुलिस ने शव को ले जाने का प्रयास किया तो लोग विरोध में उतर आए। तब तक तमकुहीराज के विधायक अजय कुमार लल्लू भी पहुंच गए।      
दोपहर बाद दुलार गुप्ता के पुत्र महेश की तहरीर पर विशुनपुरा पुलिस ने ब्रांच मैनेजर संदीप श्रीवास्तव पर गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा। घटना की सूचना पर पीएनबी के क्षेत्रीय प्रबंधक समेत कई अन्य अफसर पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें