फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारातियों की कार के शीशे तोड़कर चोरी

Mon, 06 Feb 2017 11:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
धामपुर में वाल्मीकि बस्ती में देहरादून से आई एक बारात में आई दो कारों के शीशों को तोड़कर चोर उनमें से बारातियों का सामान चोरी कर ले गए। बारातियों ने घटना की सूचना 100 नंबर पर दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। देहरादून के इंदिरा क ॉलोनी निवासी अमित कुमार ने बताया कि रविवार रात वे कार से यहां पर एक विवाह समारोह में शामिल होने को आए थे। इस दौरान वह वाहनों को सड़क किनारे खड़े कर कार्यक्रम में शामिल होने के  लिए चले गए थे। आरोप है कि जब वे वापस आए तो उनकी दो कारों के शीशे टूटे थे और कारों में रखा सामान गायब था। उन्होंने  पुलिस को सूचना दे  दी थी। चोर उनकी कारों से 20 हजार की नकदी, कपड़े आदि  चोरी कर ले गए। पुलिस ने बताया कि कुछ खाली बैग मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें