फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलाव से झोपड़ी जली, एक झुलसा

Mon, 25 Jan 2016 10:56 PM IST
अमर उजाला/कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
हाटा। हाटा कोतवाली क्षेत्र के सिरसिया गांव के लाला टोले में रविवार की रात को एक झोपड़ी में आग लग गई। इसमें गृहस्वामी झुलस गया और एक भैंस जलकर मर गई।
विज्ञापन



सिरसिया गांव के रहने वाले विश्वनाथ विश्वकर्मा का परिवार एक झोपड़ी में रहता है। बगल में मवेशियों के लिए भी झोपड़ी बनाई गई थी।

सर्दी से बचने के लिए घर में अलाव जलाई गई थी। आधी रात को आग सुलगती हुई झोपड़ी को पकड़ ली। जब तक लोगों को आग की जानकारी होती, तब तक आग ने झोपड़ी को अपने आगोश में ले लिया था।
विज्ञापन


इसमें विश्वनाथ विश्वकर्मा झुलस गए। बगल में बाधी गई भैंस भी झुलस गई, जिसकी दोपहर सोमवार को मौत हो गई। जबकि विश्वनाथ को इलाज के लिए मथौली बाजार सीएचसी पर भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


जहां उनका इलाज चल रहा है। इस घटना में घर में रखा पूरा सामान जलकर राख हो गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें