फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म की कोशिश

Mon, 02 May 2016 11:12 PM IST
कुशीनगर
विज्ञापन
रेप - फोटो : demo pics
विज्ञापन
कुबेरस्थान। ईंट-भट्ठे पर काम करने वाले एक परिवार की किशोरी के साथ दुष्कर्म की कोशिश के आरोप में पुलिस ने चार अज्ञात युवकों के खिलाफ केस दर्ज की है। आरोप है कि युवक किशोरी का मुंह बांधकर उठा ले गए थे।
विज्ञापन


थानाक्षेत्र के एर्क ईंट-भट्ठे पर काम करने वाले एक परिवार की एक किशोरी गांव के एक विद्यालय में पढ़ती है। रविवार को छुट्टी होने के कारण दिन के लगभग दो बजे वह अपने साथ पढ़ने वाली एक अन्य किशोरी से मिलने कपरधिक्का निवासी एक व्यक्ति के घर जा रही थी।

जैसे ही वह कुबेरस्थान-खन्हवार मार्ग पर स्थित धूपसागर पोखरे के पास पहुंची कि वहां पहले से मौजूद दो बाइक पर सवार चार युवक किशोरी के दुपट्टे से ही उसका मुंह बांध दिए और उसे बाइक पर बैठाकर सुनसान स्थान की ओर लेकर भागने लगे।
विज्ञापन


उसी दौरान किसी की नजर उन बाइक सवाराें पर पड़ी तो उसने शोर मचाना शुरू कर दिया। शोर सुनकर अगल-बगल गांवों के लोग बाइक सवारों का पीछा करने लगे, खुद को घिरा पाकर युवक एक बाइक छोड़कर भागने में सफल रहे।

मौके पर मौजूद लोगों ने इसकी सूचना कुबेरस्थान पुलिस को दी, जिसके बाद उपनिरीक्षक सुग्रीव पाठक मौके पर पहुंचे और वहां पड़ी बाइक को कब्जे में लेकर थाने लायी।

इस संबंध में एसओ कुबेरस्थान प्रहलाद पांडेय का कहना है कि पीड़ित किशोरी की मां ने देर शाम चार अज्ञात युवकों पर अपनी लड़की के साथ दुराचार के प्रयास का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। उसके आधार पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें