फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी से गैंगरेप के प्रयास का आरोप

Thu, 09 Jun 2016 11:38 PM IST
कुशीनगर
विज्ञापन
गैंगरेप
विज्ञापन
पिपरा बाजार। मां के साथ खेत की ओर गई किशोरी के साथ गैंगरेप की कोशिश का आरोप लगाया गया है। किशोरी के पिता ने आरोपी तीन युवकों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। नेबुआ नौरंगिया थाने में दी गई तहरीर में बताया गया है कि बुधवार की शाम किशोरी मां के साथ खेतों की ओर गई हुई थी।
विज्ञापन


किशोरी के पिता पहले से ही खेत में कार्य कर रहे थे। किशोरी की मां थोड़ी देर के लिए अपने केले के खेत में गईं, इसी दौरान किशोरी को अकेली देखकर गांव के तीन युवकों ने उसके साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। किशोरी ने शोर मचाया, जिसे सुनकर मां दौड़ती हुई पहुंची तो युवक किशोरी को बगल के खेत में खींचकर ले जाने की कोशिश कर रहे थे।

किशोरी की मां ने विरोध किया तो युवकों ने उन्हें पीटकर घायल कर दिया। शोर होने पर किशोरी के पिता भी पहुंच गए। उन्हें देखकर युवक धमकी देते हुए भाग गए। इस संबंध में एसओ शैलेश सिंह का कहना है कि जांच के बाद कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें