फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुर्घटनाग्रस्त होने से बची पैसेंजर ट्रेन

Fri, 18 Mar 2016 11:09 PM IST
कुशीनगर
विज्ञापन
े रेल पटरी टूटी हुई थी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कप्तानगंज। रेलवे की-मैन की सतर्कता से बोदरवार स्टेशन से 200 मीटर पहले गोरखपुर से नरकटियागंज जा रही सवारी गाड़ी शुक्रवार को सुबह करीब साढ़े आठ बजे दुर्घटनाग्रस्त होने से बच गई।
विज्ञापन


स्टेशन से करीब 200 मीटर पहले रेल पटरी टूटी हुई थी। उधर से गुजर रहे की-मैन ने टूटी पटरी देखकर ट्रेन रूकवा दिया। इसके चलते ट्रेन करीब एक घंटे तक खड़ी रही। ट्रैक की मरम्मत के बाद ट्रेन रवाना हो सकी। शुक्रवार को सुबह करीब साढ़े बजे गोरखपुर से नरकटियागंज जाने वाली सवारी गाड़ी 55202 बोदरवार स्टेशन पर पहुंचने वाली थी।

उसी दौरान किसी ने स्टेशन प्रभारी रामलोचन प्रसाद को आउटर से पहले रेल ट्रैक टूटने की सूचना दी। सूचना मिलते ही स्टेशन प्रभारी ने तकनीकी कर्मचारियों को रेल पटरी की मरम्मत के लिए मौके पर भेजा दिया और कंट्रोल को सूचना देकर ट्रेन रूकवा दिया।
विज्ञापन


उधर, जैसे ही ट्रेन स्टेशन से पहले रुकी और यात्रियों को रेल लाइन टूटने की जानकारी मिली तो अफरातफरी मच गई। इस बीच करीब एक घंटे की मसक्कत के बाद रेल कर्मचारियों ने टूटी रेल पटरी का मरम्मत किया, उसके बाद ट्रेन गंतव्य की ओर रवाना हुई।

इस संबंध में बोदरवार रेलवे स्टेशन प्रभारी रामलोचन प्रसाद ने बताया जैसे ही रेल ट्रैक टूटने की जानकारी मिली, कंट्रोल को सूचना देकर ट्रेन रोकवाया गया, बाद में रवाना किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें