तमकुहीराज। स्थानीय बाजार के एक व्यापारी की बोलेरो गाड़ी रविवार की रात चालक के दरवाजे से चोरी हो गई। रात दो बजे चालक की नींद खुली तो उसे इसकी जानकारी हुई। शोर मचाने पर आस पास के लोग पहुंचे और डायल 100 पर पुलिस को सूचना दी गई।
तरयासुजान थाना क्षेत्र के तमकुहीराज बाजार निवासी मुन्ना गुप्ता की बोलेरो गाड़ी बाजार का ही एक व्यक्ति चलाता है। रविवार की रात चालक गाड़ी को अपने घर ले जाकर दरवाजे पर खड़ा करके सो गया। चालक के अनुसार रात करीब दो बजे नींद टूटी और घर से बाहर निकला तो गाड़ी नहीं दिखी तो चालक दंग रह गया। गाड़ी दिखाई नहीं देने पर चालक ने शोर मचाया तो पड़ोसी पहुंचे और आस-पास तलाश करने लगे लेकिन नहीं मिली।
इसके बाद डायल 100 पर इसकी सूचना दी गई। मौके पर पहुंची डॉयल 100 की पुलिस टीम ने घटना स्थल का निरीक्षण कर इसकी जानकारी ली। इस संबंध में चौकी प्रभारी तमकुहीराज उमेश कुमार का कहना है कि घटना की जानकारी हुई है। कार्रवाई की जा रही है।