फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की निर्मम हत्या से बाजार में सनसनी

Sat, 22 Apr 2017 12:28 AM IST
कुशीनगर (ब्यूरो)
विज्ञापन
युवक की निर्मम हत्या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 
विज्ञापन
फाजिलनगर/तुर्कपट्टी। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के जोकवा बाजार स्थित एक स्टूडियो में दिनदहाड़े एक युवक की हत्या कर दी गई। युवक के पिता जब स्टूडियो में पहुंचे तो फर्श पर शव देखकर चीख पड़े। हत्या की खबर से बाजार में सनसनी फैल गई। मौके पर तुर्कपट्टी पुलिस व डॉग स्क्वाड के साथ एसपी भी पहुंचे थे। जोकवा बाजार निवासी आनंद पांडेय की पूर्वांचल ग्रामीण बैंक की शाखा के पास में स्टूडियो है। उनका 18 वर्षीय पुत्र बिट्टू पांडेय सुबह ही दुकान खोलने गया था। दोपहर एक बजे जब उसके पिता दुकान पर पहुंचे तो देखा कि उनका पुत्र स्टूडियो में खून से लथपथ मृत पड़ा है। दुकान से कीमती कैमरे भी गायब हैं। आनंद की चीख सुनकर अगल-बगल के लोग घटना स्थल पर पहुंचे। कुछ ही समय में तुर्कपट्टी एसओ श्यामलाल यादव व चौकी प्रभारी राकेश कुमार सिंह मौके पर पहुंच गए। दिनदहाड़े हुई इस हत्या से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मौके पर काफी भीड़ जमा हो गई थी। कहा जा रहा है कि हत्यारों ने स्टूडियो के परदे से गर्दन कसने के अलावा युवक के चेहरे व सिर पर भी गंभीर प्रहार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना प्रभारी श्यामलाल का कहना है कि पुराने विवादों को ध्यान में रखकर मामले की छानबीन की जा रही है। युवक के परिवार की तरफ से अभी तहरीर नहीं दी गई है। इसकी जानकारी होने पर एसपी राजू बाबू सिंह, एएसपी लाल साहब यादव, सीओ सदर श्रीश्चंद्र और क्षेत्रीय विधायक गंगा सिंह कुशवाहा भी घटना स्थल पर पहुंचे। एसपी ने कहा कि पुलिस इस घटना से जुड़े सभी पहलुओं की गहनता से छानबीन कर रही है। डॉग स्क्वाड के अलावा फोरेंसिक टीम को भी बुलाया जा रहा है। जल्दी ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें