फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोक के बावजूद हो रहा बालू खनन

Tue, 11 Oct 2016 12:13 AM IST
kushinagar
विज्ञापन
अपराध - फोटो : santosh verma
विज्ञापन
कोटवा बाजार। कोर्ट और सरकार की तरफ से रोक के बावजूद छोटी गंडक के किनारे से हर दिन बालू खनन का कार्य हो रहा है। इस अवैध धंधे से जहां पर्यावरण और राजस्व को क्षति हो रही है, वहीं, किसानों को भी नुकसान उठाना पड़ रहा है। लोगों ने इस पर रोक लगाने की मांग की है।
विज्ञापन


महराजगंज जिले की सीमा के नजदीक गांव मड़ार विंदवलिया के टोला मलाही पट्टी, श्रीनगर, लोनिया पट्टी, बैकुंठी घाट, लगड़ी टोला के अलावा कुर्मीपट्टी, रायपुर, रायपुर भैंसही, देवतहा बाली, बलुवही, बेलवा अटरडीहा आदि गांवों के पास छोटी गंडक नदी के किनारे से अवैध बालू खनन का कार्य चल रहा है। गांववालों के मुताबिक स्थानीय पुलिस की मदद से इस धंधे में लगी ट्रॉली और ट्रक से बालू भेज रहे हैं। इस अवैध खनन के चलते आसपास के किसानों की कृषि योग्य भूमि नदी में विलीन हो रही है। किसान लिखित और मौखिक रूप से कई बार प्रशासन के जिम्मेदार अधिकारियों से शिकायत कर चुके हैं। किसान जयप्रकाश पांडेय, टुन्ना, अनिल मिश्रा, प्रमोद तिवारी, अवधेश, ओमप्रकाश, मोलई मियां, वंशराज, अर्जुन, पारस, जगदीश, ग्यासुदीन, मदन, राजेश आदि का कहना है खनन पर रोक नहीं लगी तो वे लोग अब आंदोलन करेंगे। इस संबंध में एसओ उमाशंकर यादव ने कहा कि अवैध बालू खनन में लिप्त लोगों के विरुद्ध कार्रवाई के लिए जल्द ही अभियान शुरू किया जाएगा। एसडीएम खड्डा रामाश्रय सिंह ने कहा कि राजस्व कर्मियों से इसकी रिपोर्ट मंगाकर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें