फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालू खनन कर रहे नाविकों को किसानों ने दौड़ाया

Fri, 06 May 2016 11:49 PM IST
कुशीनगर
विज्ञापन
छोटी गंडक के किनारे स्थित खेतों में हो रहा बालू खनन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रामकोला। थानाक्षेत्र के पगार मुरली छपरा गांव के सामने खेत में बालू खनन कराने के कारण नाराज किसानों का गुस्सा शुक्रवार को फूट पड़ा। नाराज किसानों ने खनन कर रहे नाविकों को दौड़ा लिया और नदी उस पार खदेड़ दिया।
विज्ञापन


गांववालों ने इसकी सूचना डीएम को दी। डीएम के निर्देश पर रामकोला थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। रामकोला थानाक्षेत्र और महराजगंज के घुघली थानाक्षेत्र के कोटिया गांव के सामने बह रही छोटी गंडक नदी में महराजगंज का बालू खनन का ठेका है। शुक्रवार को खनन में लगे नाविक नदी में पानी कम होने के कारण उस पार से इस पार आकर पगार मुरली छपरा गांव के सामने नाव लगाकर किसानों का खेत काटकर बालू निकाल रहे थे।

क्षेत्र के किसान कई बार नाविकों को नदी इस पार आकर खेत काटकर खनन करने से मना भी कर चुके हैं। मना करने के बावजूद नदी इस पार आकर खेत काटकर बालू खनन किए जाने से नाराज किसान शुक्रवार को एकजुट होकर नाविकों को दौड़ा लिया। इसके साथ ही किसानों ने फोन कर डीएम से शिकायत की कि गंडक उस पार के लोग इस पार आकर उनका खेत काटकर नाविकों से बालू खनन करा रहे हैं।
विज्ञापन


डीएम ने तत्काल रामकोला पुलिस को निर्देश देकर मौके पर भेजा। मौके पर पहुंची पुलिस ने किसानों को समझा बुझाकर कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कराया। किसान रामअधार, जगदीश, सुरेंद्र, जगत नरायन, भरोसा आदि ने चेतावनी दी कि अगर उनके खेत काटकर बालू खनन की फिर कोशिश हुई तो वह चुप नहीं बैठेंगे। मौके पर पहुंचे रामकोला थाने के एसआई बब्बन सिंह का कहना है कि किसानों की तहरीर पर आरोपियों पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें