फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेललाइन के किनारे युवक का शव मिला

Fri, 15 Apr 2016 11:37 PM IST
कुशीनगर
विज्ञापन
पुलिस मौके पर पहुंची और शव की तलाशी ली। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रामकोला। थानाक्षेत्र के परोरहा गांव के पास रेलवे लाइन के बगल में शुक्रवार को 30 वर्षीय युवक का शव मिला। उसके सिर में चोट के निशान थे। जेब में मिले आधारकार्ड से उसकी शिनाख्त हुई। युवक रामकोला कस्बे के वार्ड नंबर सात के निवासी मुंद्रिका का बेटा था। पिता ने रुपये के लिए हत्या की आशंका जताई है।
विज्ञापन


रामनवमी पर रामकोला में मेला देखने जा रहे परोरहा के लोगों ने गांव के पास ही रेललाइन के किनारे 30 वर्षीय युवक का शव देखा। गांववालों ने इसकी सूचना रामकोला थाने की पुलिस को दी।

पुलिस मौके पर पहुंची और शव की तलाशी ली। उसकी जेब से एक आधारकार्ड मिला, जिस पर युवक का नाम लिखा हुआ था। आधारकार्ड पर लिखे पते के आधार पर पुलिस रामकोला के वार्ड नंबर-सात निवासी मुंद्रिका के घर पहुंची।
विज्ञापन


उन्होंने शव की पहचान अपने बेटे सीताराम के रूप में की। मुंद्रिका ने बताया कि उनका 30 वर्षीय पुत्र बेटा सीताराम उन्हें बताकर रुपये लेने के लिए 13 अप्रैल को खलीलाबाद गया था। सीताराम ने रात में फोन करके बताया कि वह 80 हजार रुपये लेकर आ रहा है। मुंद्रिका के मुताबिक सीताराम 14 अप्रैल की शाम को ही रामकोला में आ गया था, लेकिन घर नहीं पहुंचा। सीताराम का 26 अप्रैल को विवाह होना था।


उन्होंने कहा कि रुपये के लिए किसी ने उनके बेटे की हत्या कर दी और शव रेलवे लाइन के किनारे रख दिया। इस घटना के बाद से सीताराम के घरवालों में मातम छा गया है। सूचना मिलने पर रामकोला के नगर पंचायत अध्यक्ष महेंद्र गोंड पीड़ित के घर पहुंचे और ढांढस बंधाया। एसओ अनिल सिंह का कहना था कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आते ही मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें