मेंहदावल पुलिस ने रोडवेज बस स्टैंड के पास से शुक्रवार को चार युवकों को गिरफ्तार किया। पकड़े गए युवकों के पास से 9790 रुपये, ट्रार्च, कैलकुलेटर और रामपुरी चाकू बरामद हुआ। पूछताछ के बाद पुलिस ने दो दिन पूर्व टड़वरिया चौराहे पर स्थित देशी शराब की दुकान में हुई चोरी का पर्दाफाश किया।
एसओ सुधीर सिंह ने बताया कि सूचना मिली कि टड़वरिया चौराहे पर स्थित देशी शराब की दुकान में हुई चोरी की घटना को अंजाम देने वाले कुछ चोर मेंहदावल बस स्टैंड के पास मौजूद है। सूचना पर सहयोगी पुलिस कर्मियों के साथ घेरेबंदी करके चोरों को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में पकड़े गए चोरों की पहचान सन्नी ,गुड्डू, नीरज और मुन्ना निवासीगण पश्चिम टोला मेंहदावल के रुप में हुई। तलाशी में सन्नी के पास से रामपुरी चाकू, टार्च ,4200 रुपये , गुड्डू के पास से 2900 रुपये, कैलकुलेटर, नीरज के पास से 1200 रुपये और मुन्ना के पास से 1490 रुपये बरामद हुआ। पूछताछ में पकड़े गए चोरों ने बताया कि सभी ने मिल कर चोरी की योजना बनाई और फिर दो दिन पूर्व टड़वरिया चौराहे पर स्थित देशी शराब की दुकान में चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। शराब की दुकान से 14000 रुपये और एक पेटी शराब चुराया था। बरामद रुपये चोरी के है और उन्हें हिस्से में मिला था। जबकि शराब पी पिला लिया। शराब की दुकान के मुनीम चंद्रभान पुत्र रामबेलास निवासी साहबगंज थाना पीपीगंज गोरखपुर ने बरामद टार्च और कैलकुलेटर को देेख कर शिनाख्त की। आगे बताया कि पकड़े गए चोरों के खिलाफ चोरी का सामान बरामद होने और आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज करते हुए जेल भेज दिया गया।