फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुर्की का नोटिस चस्पा

Wed, 20 Jan 2016 11:25 PM IST
अमर उजाला/कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कप्तानगंज। मजदूरों के बकाए वेतन का भुगतान नहीं होने पर बुधवार को स्थानीय डिस्टिलरी की संपत्तियों को न्यायालय के आदेश पर एसडीएम कप्तानगंज ने कुर्क करने के लिए नोटिस चस्पा किया। डिस्टिलरी के गेट पर ताला लगाकर नोटिस चस्पा किया गया।
विज्ञापन



मौके पर पहुंचे एसडीएम सचिन सिंह ने बताया कि डिस्टिलरी की चल-अचल संपति कुर्क करने की कार्रवाई का आदेश न्यायालय की ओर से जारी हुआ है। मजदूरों के वेतन मद में तीन करोड़ से ज्यादा रकम बकाया है। उसके लिए मजदूरों ने न्यायालय में शरण ली थी।


न्यायालय से आदेश हुआ है कि मिल का संपत्ति की नीलामी करके वेतन का भुगतान मजदूरों को कराया जाए। इसके लिए सात बार तहसीलदार ने नीलामी के लिए डेट दी, लेकिन कोई नीलामी में शामिल होने नहीं आया।
विज्ञापन


उसके बाद आज यह कार्रवाई की गई। इस मौके पर तहसीलदार बीएन सिंह सहित लेखपाल उपस्थित रहे। वहीं मजदूर नेता मिश्री प्रसाद ने बताया की आठ वर्षों से मजदूरों का वेतन बकाया है। इसके लिए न्यायालय में अपील की गई थी। न्यायालय के आदेश के बाद राहत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें