फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राशन कार्ड में गड़बड़ी पर जाम

Sat, 25 Jun 2016 11:00 PM IST
kushinagar
विज्ञापन
अपराध् - फोटो : santosh verma
विज्ञापन
रामकोला। विकास खंड के गांव परवरपार निवासी एक व्यक्ति के परिवार के लोगों ने शनिवार को शाम करीब साढ़े पांच बजे अन्त्योदय कार्डधारकों की सूची में गड़बड़ी को लेकर टेकुआटार बाजार में जाम लगा दिया। परिवार के लोग सड़क पर ले गए। इससे आसपास के लोगों की वहां भीड़ एकत्र हो गई। इससे मार्ग पर दोनों तरफ से आवागमन ठप हो गया। सस्ते दर पर खाद्यान्न नहीं मिलने से परिवार के समक्ष भुखमरी का संकट पैदा हो गया है। करीब एक घंटे बाद रामकोला थाना प्रभारी ने मौके पर पहुंचकर लोगों को समझा-बुझाकर जाम समाप्त कराया। 
विज्ञापन


रामकोला विकास खंड के गांव परवरपार के निवासी रमेश पुत्र झब्बर अपने परिवार के सदस्यों के साथ शाम करीब साढ़े पांच बजे टेकुआटार लहवारी मोड़ पर पहुंचे और परिवार के सदस्यों के साथ जाम लगाकर सड़क पर लेट गए। परिवार के सदस्यों के सड़क पर लेटकर जाम लगाने से मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। जाम करने वाले परिवार के लोगों का कहना था कि राशनकार्डधारकों की सूची से उनके नाम काट दिए गए हैं। उनके पास कहीं कोई जमीन भी नहीं है। मजदूरी करके परिवार के सदस्यों का भरण-पोषण करते हैं। राशनकार्डधारकों की सूची से नाम काट दिए जाने के कारण उन्हें सस्ते दर की दुकान से सरकारी दर पर खाद्यान्न नहीं मिल पा रहा है। इसके चलते परिवार के समक्ष भुखमरी का संकट पैदा हो गया है। उधर, जाम की जानकारी मिलने पर करीब एक घंटे बाद एसओ रामकोला श्यामलाल यादव मौके पर पहुंचे। उन्होंने जाम लगाने वाले परिवार के लोगों को समझाया और जाम समाप्त कराया। इसके बाद मार्ग पर यातायात सुचारु हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें