फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खोटहीं में पुलिस का खौफ अब भी कायम

Mon, 04 Apr 2016 11:38 PM IST
कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामकोला। होली के दिन खोटहीं में हुए संघर्ष का दुष्परिणाम गांव के लोगों को अब भी भुगतना पड़ रहा है। पुलिस के डर से प्रधान सहित कई लोगों ने घर छोड़ दिया है। महिलाएं और बच्चे घरों से बाहर निकलने में घबरा रहे हैं।
विज्ञापन


ग्राम प्रधान किरन साहनी भी अपने घर पर ताला बंद कर चली गई हैं। भय का आलम यह है कि पुरुष जहां घरों को छोड़कर महफूज स्थानों पर चले गए हैं, वहीं महिलाएं अपने बच्चों को स्कूल भेजने में घबरा रही हैं।

पुलिस की तरफ से दर्ज मुकदमे में वांछित व्यक्तियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस अब भी दबिश दे रही है। इससे खोटहीं गांव के देवीपुर, खैरटिया, धोबिया टोला, प्रधान टोला, रामबर भरटोली के लोग भयभीत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस संबंध में सीओ खड्डा गोरखनाथ का कहना है कि एसओ को कह दिया गया है कि किसी निर्दोष व्यक्ति को परेशान न करें। नामजद आरोपियों को ही गिरफ्तार करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें