फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उचक्कों ने एक लाख चालीस हजार छीने

Fri, 26 Aug 2016 10:47 PM IST
kushinagar
विज्ञापन
अपराध् - फोटो : santosh verma
विज्ञापन
पडरौना/कप्तानगंज। शुक्रवार की दोपहर में पडरौना नगर के सुभाष चौक और कप्तानगंज थाना क्षेत्र के सोखापार चौराहे के पास दो लोगों से उचक्के रकम छीनकर भाग निकले। पडरौना में एक व्यक्ति सुभाष चौक स्थित पीएनबी से एक लाख रुपये निकालकर शहर में ही अपने निर्माणाधीन मकान पर जा रहा था। उधर, कप्तानगंज थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति रुपये जमा करने बैंक जा रहा था, बाइक सवार रुपये छीनकर भाग गए।
विज्ञापन

्र
विशुनपुरा थाना क्षेत्र के पडरौन मडुरही गांव निवासी पारस राय का पडरौना नगर के भूतनाथ कालोनी में मकान बन रहा है। शुक्रवार को दिन के करीब 12 बजे पारस राय सुभाष चौक स्थित पंजाब नेशनल बैंक की शाखा में पहुंचे और कार्य के लिए एक लाख रुपये निकालने के बाद पैदल ही भूतनाथ कालोनी के लिए चले। सुभाष चौक पुलिस बूथ से आगे बढ़कर गली में मुड़ते ही पीछे से आए बाइक सवार उचक्कों ने उनके हाथ से झोला छीन लिया और आगे की तरफ भाग निकले। कुछ मिनट तक तो वह अपनी जगह पर हक्का-बक्का ही खड़े रह गए। उन्हें जब घटना का एहसास हुआ और शोर मचाए तब तक उचक्के वहां से गायब हो चुके थे। जानकारी पाकर बदहवाश घरवाले भी पहुंचे। पुलिस बूथ से महज 50 मीटर की दूरी पर हुई इस घटना की जानकारी पाकर कोतवाली पुलिस भी पहुंची और उनसे जानकारी लेने के बाद पीएनबी शाखा जाकर सीसीटीवी फुटेज देखा।
कप्तानगंज थाना क्षेत्र के नरहर छपरा गांव निवासी इसहाक शुक्रवार को बोदरवार स्थित एक बैंक शाखा में 40 हजार रुपये जमा करने के लिए लेकर जा रहे थे। बताया जा रहा है कि साखोपार ईंट-भट्ठे के पास पीछे से आए बदमाश रुपये छीनकर भाग निकले। इसहाक ने ये रुपये बेटी की शादी के लिए इकट्ठा किए थे। रोते हुए इसहाक बोदरवार पुलिस चौकी पर पहुंचे और एसआई एनपी सोनकर को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने छानबीन शुरू की, तब तक बहुत देर हो चुकी थी। कुछ दिन पहले भी अपराधी इस क्षेत्र में एक बाइक सवार को गोली मारकर लूट की घटना को अंजाम दे चुके हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें