फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक शव की हुई शिनाख्त, जल्दी हो सकता है खुलासा 

Sun, 28 Jan 2018 12:19 AM IST
kushinagar
विज्ञापन
क्राइम - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
नेबुआ रायगंज। नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के सेखुई खास गांव में लक्ष्मीपुर माइनर के किनारे मिले दोनों शवों में से एक की शिनाख्त हो गई है। दूसरे शव की शिनाख्त के लिए अभी कोशिश चल रही है। उम्मीद है कि रविवार को पुलिस इस पूरे मामले का पर्दाफाश करेगी। हत्या की यह घटना पशु तस्करी से ही जुड़ा होने की आशंका जताई जा रही है। 
विज्ञापन

बीते बुधवार की सुबह सेखुई खास गांव की कुछ महिलाएं लक्ष्मीपुर माइनर की तरफ टहलने निकली थीं। उन्होंने नहर के अंदर व पटरी पर पड़े दो शव देखकर शोर मचाया। मरने वालों में से एक की उम्र करीब 50 वर्ष और दूसरे की 35 वर्ष के आसपास की थी। पुलिस ने डॉग स्क्वायड व फोरेंसिक टीम के साथ घटना स्थल का निरीक्षण किया। पुलिस का खोजी कुत्ता घटना स्थल से करीब पांच किलोमीटर दूर डोमनपट्टी गांव के एक घर में घुसा। वहां से पुलिस ने एक संदेह के आधार पर महराजगंज जिले के रहने वाले एक युवक को पकड़ा था। परंतु उस दिन शवों की शिनाख्त नहीं हो पाई। पुलिस को मौके से सीवान से पडरौना तक का तीन रेल टिकट मिला था, जिसके आधार पर छानबीन चल रही है। पुलिस सूत्रों की मानें तो इनमें से एक शव की पुलिस पहचान कर चुकी है और उसके घरवालों से भी संपर्क हो गया है। परंतु दूसरे के विषय में अभी पुख्ता जानकारी नहीं मिल पा रही है। सूत्रों की मानें तो सीवान जिले के रहने वाले ये लोग पशु तस्करी से जुड़े मामले में ही इस इलाके में पहुंचे थे। आशंका जताई जा रही है कि रुपयों के लेन-देन में विवाद के चलते इनकी हत्या की गई हो। हालांकि नेबुआ नौरंगिया पुलिस अभी इस मामले में कुछ भी कहने से परहेज कर रही है। 
नेबुआ नौरंगिया एसओ श्रीप्रकाश यादव का कहना है कि मामले की छानबीन चल रही है। पुलिस को इस घटनाक्रम से जुड़ी कई महत्वपूर्ण जानकारियां मिली हैं। जल्दी ही कुछ लोगों को गिरफ्तार करते हुए इस मामले का पर्दाफाश कर दिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें