फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुराने मामले की एक सप्ताह में विवेचना पूरी करने का दिया निर्देश

Tue, 01 Nov 2016 10:51 PM IST
kushinagar
विज्ञापन
अपराध - फोटो : santosh verma
विज्ञापन
पडरौना। एसपी ने मंगलवार को पडरौना कोतवाली में सदर सर्किल के थानेदारों व उपनिरीक्षक की बैठक ली। देर शाम तरयासुजान में तमकुहीराज सर्किल की भी मीटिंग हुई। इसमें संबंधित थानों में मुकदमों की संख्या और उनके निस्तारण की स्थिति की जानकारी ली गई। एसपी ने पुराने मामले में एक सप्ताह के अंदर विवेचना पूर्ण करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

दोपहर एक बजे पडरौना कोतवाली परिसर में हुई बैठक में पडरौना कोतवाली के अलावा महिला थाना, जटहां बाजार, तुर्कपट्टी व कुबेरस्थान के थानेदार व एसआई मौजूद थे। एसपी ने पिछले 10 साल के रिकार्ड की जांच की और लंबे समय से लंबित मामलों में एक सप्ताह के अंदर विवेचना पूर्ण करने का निर्देश दिया। 
देर शाम तमकुहीराज सर्किल की मीटिंग तरयासुजान थाने पर की गई। यहां सेवरही, बरवापट्टी, विशुनपुरा, तरयासुजान और पटहेरवा के एसओ और एसआई मौजूद थे। एसपी ने बताया कि इस समीक्षा बैठक के दौरान आगामी छठ पूजा की तैयारियों पर भी चर्चा की गई। सभी को निर्देशित किया गया कि विवाद की आशंका और भीड़भाड़ वाली जगहों को सूचीबद्ध कर पहले से अपनी तैयारी कर लें। इसके अलावा आगामी विधानसभा चुनाव के लिए भी जरूरी दिशा निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें