फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक चिता पर पति-पत्नी को देख रो पड़े सब लोग

Mon, 23 May 2016 11:16 PM IST
कुशीनगर
विज्ञापन
शोक में बैठे परिवार के लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कुबेरस्थान। परिवार के साथ मध्य प्रदेश में शनिवार को सड़क हादसे के शिकार हुए शिवराजपुर के कृष्णमोहन सिंह और उनकी पत्नी का दाह संस्कार सोमवार को किया गया। दोनों शव एक ही चिता पर रखे गए थे।
विज्ञापन


कृष्णमोहन सिंह के परिवार में कोई नहीं होने के कारण उनके भतीजे ने मुखागिभन दी। उसके बाद शिवांश का शव दफनाया गया। इन दृश्यों को देख वहां मौजूद लोगों की आंखें छलक गईं। घायल नीतू और पलक का इलाज अब भी केजीएमसी में चल रहा है।


कृष्णमोहन सिंह अपने चार भाइयों और एक बहन में सबसे छोटे थे। उनके बड़े भाइयों का देहांत पहले ही हो चुका है। कृष्णमोहन सिंह, उनकी पत्नी निर्मला देवी और पौत्र शिवांश का शव सोमवार की सुबह तकरीबन पांच बजे घर लाया गया, जबकि सड़क हादसे में ऋषि का शव पूरी तरह खराब हो जाने के कारण अंतिम संस्कार वहीं कर दिया गया था। शवों को देख कृष्णमोहन सिंह की 70 वर्षीय बहन माया सहित अन्य लोगों का रो-रोकर बुरा हाल था।
विज्ञापन


उसके बाद शव बिना नीचे उतारे ही गांव के बाहर शमशान घाट पर ले जाया गया, जहां पहले से बनी एक ही चिता पर दोनों शवों को रखा गया और अंतिम संस्कार किया गया। दोनों शवों को उनके भतीजे परीक्षित सिंह ने मुखागिभन दी। उसके बाद पौत्र शिवांश के शव को दफनाया गया। इस हृदयविदारक दृश्यों को देख वहां मौजूद लोगों की आंखें भी नम हो गईं।

उनके पड़ोस के कई घरों में सोमवार को चूल्हा नहीं जला। उधर, स्व. कृष्णमोहन सिंह की पुत्रवधू नीतू और पौत्री पलक को केजीएमसी (लखनऊ) में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत अब भी चिंताजनक बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें