फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मस्कट में हुआ हादसा, एक व्यक्ति की मौत

Thu, 16 Jun 2016 11:40 PM IST
कुशीनगर
विज्ञापन
बिग्गू (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रामकोला। थानाक्षेत्र के कुसम्ही गांव निवासी एक व्यक्ति की ओमान के मस्कट में काम के दौरान एक हादसे में मौत हो गई। बुधवार की रात विदेश मंत्रालय के अधिकारियों और सांसद ने बिग्गू के बेटे को फोन कर जानकारी दी। शव को वापस लेने के लिए विदेश मंत्रालय ने प्रयास शुरू कर दिया हैं।
विज्ञापन



कुसुम्ही गांव निवासी बिग्गू प्रसाद (45) 14 जनवरी को रोजगार के लिए मस्कट गए थे। बीते शनिवार को बिग्गू काम करने के दौरान एक हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए थे।


बिग्गू के बेटे प्रमोद के अनुसार शनिवार को ही फोन से उसे जानकारी दी गई कि इलाज के लिए उसके पिता को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बुधवार की रात विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के हवाले से मंत्रालय के अधिकारियों ने बिग्गू प्रसाद की मौत की खबर देते हुए कहा कि उन्हें बचाने का पूरा प्रयास किया गया।
विज्ञापन


उनका शव स्वदेश वापस लाने के लिए प्रयास शुरू कर दिया गया है। देर रात कुशीनगर के सांसद राजेश पांडेय ने भी प्रमोद को फोनकर घटना पर दु:ख जताया।

पत्नी और मां-बाप को नहीं है मनहूस खबर की जानकारी

बुधवार की रात हुई बिग्गू के मौत की जानकारी बृहस्पतिवार की शाम तक भी उसकी पत्नी और बुजुर्ग मां-बाप को नहीं थी। बिग्गू का बेटा प्रमोद सुबह से ही गांव के बाहर खड़ा था और इस घटना की जानकारी लेने या दु:ख जताने जा रहे लोगों से हाथ जोड़कर वहीं से वापस लौट जाने की प्रार्थना करता रहा।

फूट-फूटकर रो रहा प्रमोद नहीं चाहता है कि शव आने से पहले घर अन्य लोगों को इसकी जानकारी हो। गांव के लोग भी पूरी घटना जानने के बावजूद बिग्गू के दरवाजे की तरफ नहीं जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें