फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थिति में मां-बेटे की मौत

Wed, 24 Jan 2018 12:13 AM IST
कुश्ाीनगर (ब्यूरो)
विज्ञापन
तफ्तीश करती पुलिस। - फोटो : कुश्‍ाीनगर ब्यूरो
विज्ञापन
पडरौना। नगर से सटे कोतवाली क्षेत्र के जंगल बेलवा गांव के कटनवार टोला में मंगलवार तड़के 35 वर्षीय एक महिला और उसके चार साल के बच्चे की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। दोनों के मुंह से झाग निकला हुआ था। पुलिस को दोनों की मौत की सूचना महिला के पति ने दी। पति ने एक और शादी कर रखी है। दूसरी पत्नी बहराइच में बेटी के साथ रहती है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 
विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जाकिर हुसैन पिछले चार साल से पत्नी खुशबू खातून उर्फ सोनी और बेटे चांद के साथ कटनवार टोला में रह रहा था। वह मूलरूप से बिहार के गोपालगंज जिले के कुचायकोट थाना क्षेत्र के अमवा विजयपुर गांव का रहने वाला है। जाकिर ने एक और शादी कर रखी है। दूसरी पत्नी बहराइच में बेटी के साथ रहती है। जाकिर का कहना है कि बेटी की तबीयत खराब होने की वजह से वह बहराइच गया हुआ था। मंगलवार तड़के करीब चार बजे वह घर पहुंचा तो बाहर के कमरे में बेटे का शव पड़ा हुआ था, जबकि पत्नी बेडरूम में मृत अवस्था में पड़ी हुई थी। दोनों के मुंह से झाग निकला हुआ था। 

जाकिर से सूचना मिलने पर कोतवाल विजयराज सिंह और सीओ सदर नितेश प्रताप सिंह मौके पर पहुंचे और घटना की जांच शुरू की। मौके पर डॉग स्क्वॉड को भी बुलाया गया। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें