पडरौना। मंगलवार को दोपहर बाद लगभग डेढ़ बजे सड़क हादसे में तमकुहीराज के विधायक अजय कुमार लल्लू बाल-बाल बच गए। उनकी गाड़ी सामने से आ रहे एक ट्रैक्टर के कल्टीवेटर में फंस गई।
इससे गाड़ी का फाटक क्षतिग्रस्त हो गया। विधायक लल्लू अपनी गाड़ी से कसया जाने के लिए घर से निकले थे। इसी बीच तहसील गेट के सामने आ रहे ट्रैक्टर के पीछे लगे कल्टीवेटर से उनकी गाड़ी में टक्कर हो गई।
इससे विधायक की गाड़ी का फाटक क्षतिग्रस्त हो गया। विधायक लल्लू का कहना है कि उन्हें या उनके चालक को कोई चोट नहीं लगी है। हादसे में गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई है।