कप्तानगंज। स्थानीय थानाक्षेत्र में रहने वाली एक किशोरी के साथ सजातीय युवक शादी का झांसा देकर करीब एक वर्ष तक दुष्कर्म करता रहा।
जब किशोरी गर्भवती हुई तो युवक ने शादी से इंकार कर दिया। किशोरी की मां ने युवक के खिलाफ तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया।
थानाक्षेत्र में रहने वाली 15 वर्षीय किशोरी के साथ एक युवक शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करता रहा। जब किशोरी गर्भवती हो गयी तो युवक पर शादी के दबाव बनाने लगी।
इस पर युवक इधर-उधर भागने लगा। इसकी जानकारी जब किशोरी की मां को हुई तो वह उसे लेकर कप्तानगंज थाने पहुंची और युवक के खिलाफ तहरीर दी।
एसओ जैसराज यादव ने किशोरी की मां की तहरीर पर मुकदमा दर्ज करते हुए युवक को गिरफ्तार कर लिया और किशोरी को चिकित्सकीय परीक्षण के लिये महिला अस्पताल भेज दिया।