पडरौना। आतंकी गतिविधियों में संलिप्ता के शक में कुछ समय पूर्व एटीएस
द्वारा गिरफ्तार किए गए जिले के संदिग्ध की कुशीनगर व नेपाल सीमा के आसपास
बड़ी साजिश की योजना के संकेत मिले हैं।
सूत्र बताते हैं कि पूछताछ और
मोबाइल फोन व सिम की जांच में इस तरह के संकेत मिलने के बाद संबंधित इलाकों
में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
सुरक्षा के दृष्टिकोण से आईजी ने भी रविवार को
कुशीनगर समेत विभिन्न स्थलों का निरीक्षण किया। सीओ कसया विनय कुमार सिंह
ने बताया कि जांच उच्च स्तर पर हो रही है। एहतियातन मंदिरों और अन्य स्थलों
की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।