फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी की घटना का खुुलासा, पांच गिरफ्तार

Thu, 07 Apr 2016 11:34 PM IST
कुशीनगर
विज्ञापन
पुलिस ने इस मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पडरौना। पुलिस ने एक सप्ताह पहले हाटा की एक किराने की दुकान से डेेढ़ लाख रुपये नकद चोरी के मामले का खुलासा करने का दावा किया है। पुलिस ने इस मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार कर 83 हजार नकद और एक मोबाइल बरामद किया है।
विज्ञापन


एसपी दीपक कुमार भट्ट ने बृहस्पतिवार को पुलिस लाइंस में बताया कि 31 मार्च की रात में हाटा में चोरी हुई थी। उसके पूर्व 22 फरवरी को मोतीपाकड़ स्थित एक बैंक में चोरों ने चोरी का प्रयास किया था।

छह अप्रैल को पुलिस ने हाटा के कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय के पीछे से पांच व्यक्तियों को पकड़ा। पूछताछ में इन व्यक्तियों ने अपना नाम सूरज निवासी गांधीनगर हाटा, बदरे आलम उर्फ मलिक राजेंद्रनगर हाटा, फैयाज गांधीनगर हाटा, निसार हाटा देहात और शम्स नूर उर्फ छोटे निवासी राजेंद्रनगर हाटा बताया।
विज्ञापन


एसपी के मुताबिक इन सभी ने हाटा में चोरी और मोतीपाकड़ में बैंक में चोरी के प्रयास की बात स्वीकार की। इनके पास कुल 83 हजार रुपये नकद और एक मोबाइल मिला।

पुलिस ने इन व्यक्तियों के विरुद्ध केस दर्ज कर जेल भेज दिया। इस कार्रवाई में हाटा के एसएचओ अतुल कुमार सिंह, एसएसआई भीम यादव, एसआई प्रियंवद मिश्र, विद्या प्रसाद यादव, राजेंद्र सिंह, श्रीप्रकाश सिंह, विजय कुमार, हरींद्र यादव, राजाराम और सुनील सिंह शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें