फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो घरों से गहना, कपड़ा व नकदी चोरी

Wed, 22 Mar 2017 12:11 AM IST
कुशीनगर (ब्यूरो)
विज्ञापन
चोरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
तमकुहीराज। सोमवार की रात सेवरही थाना क्षेत्र में चोरों ने दो घरों से कपड़ा, बर्तन, गहना एवं नकदी आदि चुरा लिया। मंगलवार की सुबह जानकारी होने पर पुलिस मौके पर पहुंची। 
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव पिपरा मुस्तकील अगरवा में सोमवार की आधी रात को कालीचरन शुक्ल के घर में छत के रास्ते घुसे चोरों ने कमरों का दरवाजा बाहर से बंद कर दिया। इसके बाद एक कमरे में रखे सोने व चांदी के गहने, बर्तन, कपड़े व 80 हजार रुपये नकद चुरा लिए।

घर के लोगों ने शोर मचाया तो गांव वालों ने पहुंचकर कमरों का फाटक खोला। लोगों ने 100 नंबर को इसकी सूचना दी। इसके अलावा बगल के गांव मठिया बुजुर्ग में शिवबालक तिवारी के घर में भी चोरी हुई। शिवबालक पत्नी का इलाज कराने के जिला अस्पताल गए थे। सुबह पड़ोसियों ने घर का दरवाजा खुला देखा तो इसकी जानकारी दी। इस संबंध में एसओ शाह मुहम्मद का कहना है कि दोनों घटनाओं की जांच की जा रही है। मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें