हादसे में यूटीलिटी के परखच्चे उड़ गए।
- फोटो : AmarUjala
कुबेरस्थान। थानाक्षेत्र के मठिया नरईपुर गांव के समीप हरका शिवपुर मार्ग पर मंगलवार को शाम करीब चार बजे ट्रक की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल 50 वर्षीय महिला की इलाज के लिए अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही मौत हो गई।
ट्रक को गांव के लोग और राहगीरों ने पीछाकर रोक लिया लेकिन चालक वाहन छोड़कर भागने में सफल रहा। कोतवाली थानाक्षेत्र के गांव बेलहीं निवासी हरि प्रसाद की 50 वर्षीय पत्नी फूलपति देवी पौत्र अमरजीत के साथ बाइक पर बैठकर घर वापस लौट रही थीं।
इस बीच शिवपुर हरका मार्ग पर मठिया मठिया नरईपुर शिवमंदिर के समीप अनियंत्रित ट्रक के चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गईं। टक्कर मारने के बाद चालक ट्रक लेकर भागने लगा। इस पर महिला के साथ मौजूद अमरजीत शोर मचाने लगे।
शोर सुनकर पहुंचे गांववालों ने ट्रक का पीछा कर ट्रक को रोक लिया। इसी बीच मौके का लाभ उठाकर चालक भाग निकला। घटना स्थल पर मौजूद गांववालों की मदद से घायल महिला को अस्पताल ले जा रहा था, इसी बीच रास्ते में उनकी मौत हो गई।
सूचना पाकर थानाध्यक्ष कुबेरस्थान राजेश सिंह मौके पर पहुंचे और ट्रक को कब्जे में ले लिया। फूलपति के पति की तहरीर पर अज्ञात चालक पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।