फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंजिश में मारपीट, दस लोग घायल

Wed, 30 Mar 2016 11:49 PM IST
Kushinagar
विज्ञापन
अपराध्‍ा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हाटा कोतवाली क्षेत्र के पड़री गांव में बुधवार शाम को दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। इसमें दस लोग घायल हो गए। सूचना पर गांव पहुंची पुलिस ने लोगों को खदेड़ कर मामला शांत कराया। दो घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। 
विज्ञापन


हाटा कोतवाली के गांव पड़री में दो पक्षों में पुरानी रंजिश में कई बार मारपीट हो चुकी है। बुधवार सुबह गांव के पवन शाही अपनी मां को सुकरौली बाजार छोड़ने गए हुए थे। आरोप है कि वापस उनके  गांव पहुंचते ही दूसरे पक्ष के लोगों ने उन्हें घेर कर मारपीट शुरू  कर दी। पीड़ित पक्ष ने इसकी लिखित शिकायत हाटा कोतवाली में की।

ये लोग शाम के समय जब हाटा से गांव पहुंचे तो बाजार के पास फिर दूसरे पक्ष से भिड़ंत हो गई। देखते ही देखते दोनों पक्षों के अन्य लोग भी वहां जुट गए और दोनों ओर से जमकर लाठियां चलीं। जिसमें दोनों पक्षों के 10 लोग घायल हो गए। किसी ने इसकी सूचना हाटा पुलिस को दी। पुलिस ने लोगों को खदेड़कर विवाद शांत कराया और गांव के लोगों की मदद से सभी घायलों हाटा सीएचसी पर पहुंचाया।
विज्ञापन


जहां प्राथमिक उपचार के बाद रविंद्र शाही, सुनील शाही, राजनरायण शाही, टेनी यादव, सुमंत शाही और अरविंद शाही को डॉक्टरों ने गंभीर हालत में गोरखपुर रेफर कर दिया। इसमें से टेनी यादव और राजनरायण शाही की हालत नाजुक बताई जा रही है। इस संबंध में कोतवाल अतुल सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी है, एक पक्ष से तहरीर मिली है। केस दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें