फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति और सास पर हत्या का केस

Mon, 09 Nov 2015 11:44 PM IST
अमर उजाला/कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामकोला। थानाक्षेत्र के खोड़हा में बीते छह नवंबर को एक विवाहिता की मौत हो जाने के मामले में पति और सास पर हत्या कर साक्ष्य मिटाने का मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

पुलिस ने मुकदमा विवाहिता के पिता की तहरीर पर दर्ज किया है। कुबेरस्थान थानाक्षेत्र के गांव चकिया निवासी ओमप्रकाश मिश्र ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि उनकी बेटी की शादी रामकोला थानाक्षेत्र के बरडा खोड़हा निवासी जगदंबा के साथ हुई थी। बेटी के ससुराल पक्ष के लोग बाइक की मांग कर रहे थे।
तहरीर में उन्होंने आरोप लगाया है कि छह नवंबर को बेटी सरिता की हत्या कर शव को ठिकाने लगा दिया गया है। उधर, विवाहिता के पिता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने पति जगदंबा और सास के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक कमला यादव ने कहा कि पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिये छापामारी कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें