फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति सहित चार पर हत्या का केस दर्ज

Tue, 07 Jun 2016 11:49 PM IST
कुशीनगर
विज्ञापन
बेशर्मी भरे सवालों पर जज के खिलाफ मुकदमा - फोटो : डेलीमेल
विज्ञापन
तुर्कपट्टी (ब्यूरो)। महुअवा खुर्द गांव में शुक्रवार की भोर में झुलसने से हुई मां-बेटी की मौत के मामले में पुलिस ने पति सहित चार लोगों के विरुद्ध हत्या का केस दर्ज कर लिया है। लेकिन इस मामले में अभी किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
विज्ञापन



तुर्कपट्टी थानाक्षेत्र के महुअवा खुर्द गांव के निवासी सुरेश प्रसाद की पत्नी और बेटी शुक्रवार की भोर में गंभीर रूप से झुलस गई थीं। पत्नी रीता की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि 10 वर्ष की बेटी लाजो गंभीर रूप से झुलस गई थी।

मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान लाजो की भी मौत हो गई थी। सूचना मिलने पर रीता के ससुराल पहुंचे उनके भाई अजय ने अपने बहनोई सुरेश प्रसाद, बहन सुशीला और भाई सुभाष व अशोक के खिलाफ नामजद तहरीर दी थी।
विज्ञापन


अजय ने बहन की हत्या की वजह बहनोई का किसी अन्य औरत से संबंध होना बताया था। अजय ने तुर्कपट्टी पुलिस पर मुकदमा दर्ज करने में हीलाहवाली का आरोप लगाते हुए एसपी से भी शिकायत की थी। इस संबंध में एसओ अनिल दुबे का कहना था कि रीता के पति सहित चार लोगों पर हत्या का केस दर्ज किया गया है। मामले की विवेचना की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें