फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेकाबू घोड़े ने मां-बेटी को रौंदा, गंभीर

Mon, 07 Nov 2016 10:45 PM IST
kushinagar
विज्ञापन
घटना - फोटो : santosh verma
विज्ञापन
तुर्कपट्टी । कसया थाना क्षेत्र के सपहां चौराहा पर सोमवार को बेकाबू घोड़े ने घर जा रही मां-बेटी को रौंद दिया। कुछ देर के लिए चौराहे पर भगदड़ मच गई थी। चौराहे के लोगों ने गाड़ी का इंतजाम कर घायल मां और बेटी को इलाज के लिए कसया सीएचसी भेजवाया। महिलाओं की हालत चिंताजनक बताई जा रही है।
विज्ञापन


कसया थाना क्षेत्र के पिपरा पटेल नगर निवासी चंचल राय की पत्नी लीलावती देवी (65) और पुत्री सिमल (38) सोमवार को किसी कार्य से सपहां चौराहे पर आई थीं। दिन के करीब 11 बजे वह अपना कार्य निपटाकर घर जा रही थीं। अचानक प्रेमनगर की ओर से आ रहा बेकाबू घोड़ा मां-बेटी को रौंदते हुए आगे बढ़ गया। बिदके घोड़े को देखकर चौराहे पर भगदड़ मच गई थी। किसी तरह से घोड़े के मालिक ने उसे काबू में किया। इसके बाद चौराहे के लोगों ने गाड़ी का इंतजाम कर दोनों महिलाओं को इलाज के लिए कसया सीएचसी भेजवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें