फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाटा निबंधन कार्यालय में चोरी

Thu, 24 Dec 2015 11:47 PM IST
अमर उजाला/कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
हाटा। किराए के मकान में चल रहे निबंधन कार्यालय में छत के रास्ते जंगला तोड़कर घुसे चोर कंप्यूटर और अन्य सामान चुरा ले गए। घटना की जानकारी होने पर आसपास के लोगों ने सब रजिस्ट्रार को चोरी की सूचना दी, लेकिन अवकाश का दिन होने के कारण कार्यालय पर किसी कर्मचारी के नहीं आने से थाने में तहरीर नहीं दी गई थी।
विज्ञापन

हाटा कस्बे के पूर्वी छोर से स्थित पेट्रोल पंप के बगल में एक किराए के मकान में करीब एक वर्ष से निबंधन कार्यालय संचालित हो रहा है। बुधवार की शाम को कार्यालय बंद करने के बाद सभी कर्मचारी चले गए थे।
बृहस्पतिवार को अवकाश होने के कारण कोई कर्मचारी कार्यालय नहीं आया। बृहस्पतिवार को दोपहर में बगल के एक मकान में रहने वाले लोगों ने देखा कि छत पर बने कमरे का जंगला टूटा हुआ है और उसके पास छत पर एक पुराना फ्रिज पड़ा हुआ है।
विज्ञापन

इसकी जानकारी लोगों ने हाटा में रहने वाले कार्यालय के एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी को दी। उस कर्मचारी ने आकर देखा कि कार्यालय के अंदर रखे कंप्यूटर और अन्य सामान गायब हैं। इसकी जानकारी होने पर आसपास के लोग जुट गए। कर्मचारी ने फोन के जरिए घटना की जानकारी सब रजिस्ट्रार को दी। लेकिन किसी के हाटा नहीं आने के कारण थाने में चोरी की तहरीर नहीं जा सकी थी।
विज्ञापन

इस संबंध में एसडीएम जेपी गुप्ता का कहना है कि उनके संज्ञान में किसी ने यह बात नहीं डाली है। इस घटना का पता करके आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें