फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन के विवाद में महिला से मारपीट, तेजाब फेंका

Mon, 01 Feb 2016 11:35 PM IST
अमर उजाला/कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कुशीनगर। जमीन के विवाद में कुछ लोगों ने एक महिला को बेरहमी से पीटा। उसके हाथ और पैर पर धारदार हथियार से वार किए और बाद में उस पर तेजाब फेंक दिया। गंभीर रूप से जख्मी महिला को लेकर लोग डीएम कार्यालय पहुंचे और शिकायत की। डीएम ने मामले की जांचकर कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन



घटना है तरयासुजान थाना क्षेत्र के जवही मलही गांव की। यहां सुगंती देवी रविवार को अपने घर में खाना बना रही थीं, तभी सात-आठ लोग उनके घर आए और बेरहमी से पीटने के साथ दोनों हाथ और पैरों पर धारदार हथियार से वार किए। उन लोगों ने बचाने आए बच्चों से भी मारपीट की।


वह शिकायत करने गई थाने पहुंची, लेकिन वहां सुनवाई नहीं हुई। डीएम को दिए गए शिकायती पत्र में उसने कहा कि रात में करीब दस बजे जब वह सो रही थी तभी आरोपी फिर उसके घर में घुसे और मिट्टी के तेल के साथ तेजाब मिलाकर उस पर फेंक दिया। जिससे उसका शरीर झुलस गया।
विज्ञापन



शोर करने पर आस-पास के लोग पहुंचे और सुबह अस्पताल लेकर गए। वहां प्राथमिक उपचार करने के बाद गांववाले उसे लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे। दर्द से कराह रही महिला को देखने के बाद डीएम ने इस प्रकरण का पता लगाकर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।


जिला अस्पताल के सर्जन डॉ. बीएन पांडेय ने बताया कि महिला का शरीर केमिकल से जला है। अब यह किस प्रकार का केमिकल बर्न है, यह जांच में मालूम हो सकेगा।


तरयासुजान के एसओ सुजीत राय ने बताया कि सुगंती पत्नी टुनटुन के साथ कुछ लोगों ने गन्ने का पत्ता रखने के विवाद में मारपीट की थी। जान से मारने की नीयत से मिट्टी का तेल और तेजाब फेंकने का केस दर्ज किया गया है। घटना की सूचना मिलने पर विधायक अजय कुमार लल्लू सहित कई लोग अस्पताल पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें